आगंतुक गणना

4519476

देखिये पेज आगंतुकों

राजभाषा : नीति एवं निर्देशन पर हिंदी कार्यशाला

भा.कृ.अनु.प.-केंद्रीय उपोष्ण बागवानी संस्थान, लखनऊ में दिनांक 27.03.2019 को अपराह्न 3:00 बजे से राजभाषा : नीति एवं निर्देशन पर हिंदी कार्यशाला के अंतर्गत व्याख्यान का आयोजन किया गया। संस्थान के सहायक निदेशक (राजभाषा), श्री धीरज शर्मा ने राजभाषा : नीति एवं निर्देशन विषय पर व्याख्यान दिया। इसके अंतर्गत उन्होंने बताया कि हिंदी राजभाषा कैसे बनी। अपने सम्बोधन में उन्होंने राजभाषा अधिनियम 1963 तथा राजभाषा 1976 की भी चर्चा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के निदेशक, डॉ. शैलेन्द्र राजन ने की। इस अवसर पर संस्थान के वैज्ञानिक, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।